फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ : दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कारोबारी के पुत्र से लूटपाट, गोली मार कर बदमाशों ने छीने 18 लाख रुपये

Mon, 08 Apr 2019 11:26 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
घायल पेट्रोल पंप कारोबारी का पुत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पेट्रोल पंप कारोबारी के पुत्र से लूटपाट का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को गोली मार कर 18 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


मऊ के दोहरीघाट बाजार में पेट्रोल पंप कारोबारी का पुत्र उमेश गुप्ता सोमवार सुबह करीब 10 बजे बैंक में 18 लाख रुपये जमा करने जा रहा था। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। उमेश कुछ समझ पाता कि एक बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद दोनों बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल उमेश को अस्तपताल में ले गए। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर आजमगढ़ के मंजलीय अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें