फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गांव टांडा बेरखेड़ा के जंगल में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी

विज्ञापन
यूं भट्ठी जलाकर बनाई जाती है कच्ची शराब। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
स्योहारा। पुलिस ने गांव टांडा बेरखेड़ा के जंगल में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी। साथ ही शराब बनाने के उपकरण व 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गांव टांडा बरखेड़ा निवासी जगतार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर जंगल में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी, शराब बनाने के उपकरण और 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही 2000 लीटर लाहन नष्ट किया गया। आरोपी का एक साथी जग्गी मौके से फरार हो गया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें