जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्राली पर पर करंट आ जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों की इलाज अस्पातल में चल रहा है।
बक्सा थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद उनकी मूर्ति का विसर्जन करने रविवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली से अचौरा शंभुगंज गांव के लड़के जा रहे थे। इसी दौरान ट्राली से हाई वोल्टेज तार सट गया। जिससे ट्राली में बैठे प्रमोद(18) डब्लू(20) उनका पुत्र पुरोहित(5) और अमित(21) गंभीर रूप से झुलस गए।
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिवार वाले शव लेकर चले गए। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोबारा शव मंगवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।