मृतक के पिता सभाजीत, पत्नी और बेटे अर्जुन समेत अन्य परिजन मंगलवार को सरतपहां थाने पहुंचे। परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि पुलिस ने बिना शव दिखाए ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या का मुकदमा न दर्ज कर आरोपियों को बचाने के लिए गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया है।
दूसरी ओर घटना के संबंध थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद लोगों के खिलाफ गैर इरादत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में यह बात सामने आ रही है कि दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान रजिंदर को चोट लग गई थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हुई है।