फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीनी विवाद में उठाया खौफनाक कदम, परिवार के साथ खेत पर काम रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या

Sat, 28 Mar 2020 03:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शुक्रवार देर शाम एक अधेड़ के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। अधेड़ अपने दूसरे पाही पर खलिहान में पत्नी और बच्चों सहित सरसों की कुटाई कर रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के निवासी नवाटोला गांव आधार सिंह(55) अपने पाही पर पत्नी ममता देवी और अपने बेटे सिंगार सिंह, अनिल सिंह के साथ शुक्रवार शाम करीब छह बजे सरसों की कुटाई मिसाई करने गया था। आधार सिंह खलिहान में सरसों की गुड़ाई करने लगा। उसकी पत्नी और बच्चे कुछ दूर बैठकर दाना खा रहे थे।

इतने में ही अचानक गांव का एक लड़का कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और आधार सिंह के सिर पर हमला कर दिया। पहले उसने उसके सिर पर मारा और फिर दूसरा वार चेहरे पर किया। इससे मौके पर ही आधार सिंह की मौत हो गई। जब तक बच्चे आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़ते वह जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मृतक का बड़े पुत्र सिंगार सिंह ने घटना की जानकारी बभनी थाना पुलिस को दिया। सिंगार ने बताया कि उसके पिता की हत्या उसके रिश्तेदार ने की है। रिश्तेदार से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। सिंगार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उसके बुआ के लड़के अभिषेक कुमार के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि लड़के की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें