फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पूर्व जेलर के बेटे ने ही रची साजिश, पांच गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2019 10:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
आरोपियों द्वारा उपयोग की गई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर पूरा देश स्तब्ध है कि उसी बीच मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा का कार से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सनसनी फैला दी है। सोमवार की रात घटी घटना को अंजाम देने वालों में रिटायर्ड जेलर का पुत्र, सीआरपीएफ के जवान सहित चार लोग शामिल रहे।

विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रात में ही आरोपित कार सवारों को किशोरी के साथ दबोच लिया था। सुबह किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।

हलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। उसे सोमवार की रात 10 बजे एक युवक ने मां के मोबाइल पर फोन कर घर के बाहर बुलाया। आरोप है कि बाहर आने पर कार सवार चारों युवकों ने किशोरी को अगवा कर लिया और कार से जंगल की ओर ले गए।
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
कुछ ग्रामीणों ने किशोरी को कार से ले जाते हुए देख लिया। कार सवार किशोरी को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसे वापस लेकर आ रहे थे कि तभी ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक चौराहे के पास से संदिग्ध कार सवारों को पकड़कर किशोरी को बरामद किया। आरोपितों में एक रिटायर्ड जेलर का पुत्र और एक सीआरपीएफ का जवान भी शामिल है। पुलिस ने रात में किशोरी के पिता को सूचना दी। सुबह थाने पहुंचने पर किशोरी ने पिता से आपबीती बताई।

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों जय प्रकाश मौर्या पुत्र बृजलाल निवासी छोटी सिंहावल, लवकुश कुमार पाल पुत्र राधिका प्रसाद निवासी यादवपुर, महेंद्र कुमार यादव पुत्र त्रिलोकी नाथ निवासी महुआ, गणेश प्रसाद बिंद पुत्र रामदास निवासी लंबीपट्टी थाना जिगना के खिलाफ पाक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन

rape with minor girl - फोटो : Social Media

सुल्तानपुर में तैनात है आरोपी सीआरपीएफ का जवान

हलिया। किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के चार आरोपितों में एक पूर्व जेलर का पुत्र है। इसके अलावा दूसरा सीआरपीएफ जवान और दो अन्य पेशे से चालक है। रिटायर्ड जेलर का पुत्र जय प्रकाश मौर्य ने एक कार रखा है। उसी कार से वह किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म के लिए ले गया। वह अपनी कार को किराए पर चलवाने का कार्य करता है।

दूसरा आरोपित महेंद्र कुमार यादव 2017 बैच का सीआरपीएफ जवान है। वह इस समय सुल्तानपुर जनपद में तैनात है और छुट्टी पर घर आया था। दो अन्य आरोपित लवकुश कुमार पाल और गणेश प्रसाद बिंद चालक है। वे किराए पर गाड़ी चलाते है।
किशोरी से दुष्कर्म मामले में चार आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। उनपर अपहरण और पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। किशोरी के साथ चारों आरोपितों का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्सा नहीं जाएगा। 
डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी मिर्जापुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें