फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में प्याज की कीमतें बढ़ने से मचा हाहाकार, विशेश्वरगंज मंडी में उतारी प्याज की आरती

Tue, 03 Dec 2019 09:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्याज - फोटो : self
विज्ञापन

वाराणसी में प्याज को लेकर मंगलवार को सामाजिक संस्था सुबह ए-बनारस के बैनर तले विशेश्वरगंज मंडी में लोगों ने विरोध स्वरूप प्याज की आरती उतारी। इस दौरान लोगों ने सरकार के नीतियों का विरोध करते हुए  जनता के थाली से गायब हो चुके प्याज की कपूर से आरती उतारकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


संस्था अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि मौजूदा समय में प्याज बाजार में 105 से 110 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इसका सबसे बड़ा असर उन लोगों पर पड़ रहा है जिन्हें रोज कमाना खाना है। विरोध प्रदर्शन में विजय कपूर, नंदकुमार टोपी वाले, चंद्रशेखर चौधरी, अनिल केसरी, अशोक गुप्ता, भोला नाथ साहनी, विष्णु शर्मा, रमाकांत जायसवाल, नत्थू लाल सोनकर, सुनील, अहमद खान आदि मौजूद रहे। 

प्याज की बढ़ती कीमतों पर सूबे की सरकार सहित जिला प्रशासन का कोई जोर नहीं रह गया है। मंगलवार को विभिन्न सब्जी मंडी के आढ़तियों ने 100 रुपये किलो में प्याज की बिक्री की। इस दौरान गिने चुने ही व्यापारी प्याज लोड कराएं तो वहीं आध से अधिक व्यापारियों सहित ग्राहकों ने प्याज के भाव सुनते ही उल्टे पैर वापस हो गए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
पुराना प्याज 95 से 100 रुपये किलो तो वहीं नया प्याज 70 से 80 रुपये किलो में बिका। महाराष्ट्र के नासिक से आने वाले पुराने प्याज की आवक कम हो गई है। इस सप्ताह में एक दिन ही माल नासिक से आ पाया है। कर्नाटक और राजस्थान के अलवर से आने वाले नए प्याज की गुणवत्ता और आकार में कमी के चलते पुराने के अपेक्षा दस से बीस रुपये सस्ते बिक रहे हैं।

उधर, शहर के चंदुआ सट्टी, लहरतारा, मंडुवाडीह बाजार, सुंदरपुर, लंका आदि की सब्जी मंडियों में अधिकतर दुकानों से प्याज गायब हो चुका है। दुकानदार साफ कहते है कि 70 से 80 रुपये किलो प्याज कोई नहीं ले रहा तो फिर 120 रुपये किलो का प्याज कौन खरीदेगा। इस वजह से सब्जियों में से प्याज नहीं खरीद रहे। साप्ताहिक बंदी होने के चलते पहड़िया मंडी में प्याज की सभी दुकानें बंद रही। प्याज के दाम नियंत्रित करने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी ने बैठक भी बुलाई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें