फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ : विधायक बैजनाथ से मांगी 17 लाख की रंगदारी

Sat, 28 Jan 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
extortion
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के वर्तमान विधायक बैजनाथ पासवान से जिला जेल में बंद अपराधी राजू कन्नौजिया की तरफ से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। विधायक ने इस संबंध में शनिवार को चिरैयाकोट थाने में तहरीर भी दिए। साथ ही मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के लिए वह लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन


 मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के विधायक बैजनाथ पासवान 20 जनवरी को दिन में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के  ग्राम पचीस्ता में एक सड़क दुर्घटना में घायल शंभू यादव को देखने गए थे। उनका कहना है कि इसी दौरान उनकी मोबाइल पर फोन आया।

फोन करने वाले ने अपना परिचय राजू कन्नौजिया के रुप में दिया। बोला मैं राजू कन्नौजिया जेल से बोल रहा हूं। दो दिन के अंदर मेरे यहां 17 लाख रुपया पहुंचा दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी। धमकी मिलने से परेशान विधायक वहां से तुरंत चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कमालुदीनपुर गांव स्थित अपने आवास आए। बोले वो डर के मारे कई दिनों तक घर से नहीं निकले।
विज्ञापन


पुलिस से बात करने पर उन्होंने शनिवार को थानाध्यक्ष को बुलाकर तहरीर दिया। तहरीर देने के बाद उन्होंने शनिवार को ही मुख्यमंत्री से बात की। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। विधायक बैजनाथ पासवान की मानें तो इस घटना से वो काफी भयभीत है।

बोले इस संबंध में वो लिखित रुप से पुलिस को और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी दे चुकें हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मुनिराज का कहना है कि विधायक को धमकी देने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें