काशी हिंदू विश्वविद्यालय(बीएचयू) परिसर में गौशाला के पास नकाबपोश बदमाशों ने एक छात्र के सामने तमंचा निकाल लिया। इस दौरान छात्र वहां से भाग गया। छात्र का आरोप है कि वह बदमाश उसे गोली मारने वाले थे।
विश्वविद्यालय में एमए के छात्र आशुतोष सिंह पर हमले की जानकारी मिलते ही छात्र लंका थाने पहुंच गए, जहां लंका इंस्पेक्टर को घटना की जानकारी दी।
आशुतोष के अनुसार वह पूर्व छात्र गौरव सिंह हत्याकांड में मुख्य गवाह है, जो अभी गौरव के पिता से मिलकर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके सामने बाइक रोक दी और तमंचा निकालने लगे।