फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से उतारते समय गिरा संगमरमर का भारी टुकड़ा, दबने से दो मजदूरों की मौत, सात ने बचाई जान

Mon, 26 Jun 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
जेसीबी से संगमरमर हटाकर निकाला गया शवों को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज स्थितअरिहंत होटल में सोमवार को ट्रक से संगमरमर उतारते समय पत्थर के कई भारी टुकड़े मजदूरों पर गिर गए। इसमें दब कर दो मजदूरों रमाशंकर सोनी (35) और पकौड़ी (45) की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


बाद में जेसीबी से संगमरमर के टुकड़ों को तोड़वाकर शव को बाहर निकला गया। हादसे के वक्त दस मजदूर ट्रक से मार्बल उतार रहे थे कि अचानक टुकड़ों का ढेर उन पर गिरा पड़ा।  

राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन के होटल अरिहंत का निर्माण चल रहा है। सोमवार को हरियाणा से ट्रक से संगमरमर मंगवाया गया था। उसे उतारने के लिए दस मजदूर लगे थे।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब तीन बजे से मजदूर संगमरमर के बड़े टुकड़ों को उतारने लगे कि अचानक ट्रक के ढाला के बाएं साइड के करीब 20 पत्थर श्रमिकों पर ही गिर पड़े। कुछ मजदूरों ने तो कूद कर अपनी जान बचा ली जबकि तो दो मजदूर उसमें दब गए।

हादसे के बाद काम कर रहे सारे मजदूर वहां से भाग गए । होटल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस पहुंची। बाद में जेसीबी मशीन को बुलवा कर करीब डेढ़ घंटे बाद संगमरमर को हटाकर शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर के रमाशंकर सोनी और रैपुरा गांव के पकौड़ी के शव को बाहर निकला गया।

हादसे में घायल रैपुरा के ही कैलाश (48) ने बताया कि वह लोग बीच से एक एक पत्थर को उठा रहे थे कि अचानक बेड़ा टूट गया और दोनों मजदूर उसी में दब गए। क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिवारीजन जो तहरीर देेंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें