फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में आकाशीय बिजली ने फिर बरपाया कहर, तीन लोगों की गई जान, कल हो चुकी है पांच की मौत

Thu, 03 Oct 2019 06:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल में आज फिर आकाशीय बिजली का कहर बरपा। मिर्जापुर, वाराणसी और सोनभद्र में एक-एक की मौत हो गई। वहीं बुधवार को भी पूर्वांचल में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के उंदी गांव मे आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से विजय कुमार राजभर(19) की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना गांव के जोखू यादव(58) गुरुवार सुबह शौच के लिए गए थे, जहां उनपर आकाशीय बिजली गिर गई और उनकी मौत हो गई।

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कोरट गांव में बुधवार की देर शाम बिजली की चपेट में आने से जयतुनिया(60) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोरट निवासी जयतुनिया बुधवार को गांव से सटे जंगल में मवेशी चराने गई थी। मवेशियों को चराकर लौट रही थी कि तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। इसी बीच बिजली की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गई और कुछ देर बाद मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर में बुधवार शाम साढ़े तीन बजे गरज-चमक के साथ शुरू हुई तेज बारिश शाम 6 बजे तक जारी रही। इस दौरान बिजली गिरने से कछवां क्षेत्र के छोटी बरैनी निवासी विकास(22), लालगंज क्षेत्र में बरडीहा निवासी रामगती कोल और पड़री क्षेत्र के चांदलेवा गांव में सूरज(12) पुत्र नंदलाल की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग झुलस गए थे। 
 
सोनभद्र में शाम चार बजे तेज बारिश के बीच चोपन क्षेत्र के कुरहुल गांव में बिजली गिरने से पानपती(48) और बेलवनिया निवासी सुमन(16) पुत्री जगदीश की मौत हुई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें