फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : प्रधान के खिलाफ शिकायत करना युवक को पड़ा भारी, सरेराह मार दी गोली

Thu, 07 Feb 2019 06:29 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर(Mirzapur) जिले में एक युवक को ग्राम प्रधान के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की शिकायत करना भारी पड़ गया। जिसके चलते युवक को सरेराह गोली मार दी गई। बुधवार रात को हुई इस घटना में पुलिस कई अनसुलझे सवालों में अटकी हुई है। पीड़ित परिवार की तरफ से गांव के प्रधान के बेटों समेत तीन पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


जिले के ड्रमंडगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी रुहुल इस्लाम पुत्र नजमुल इस्लाम ने गांव के प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। शिकायत पर अधिकारियों ने गांव में बीडीओ और टेक्निकल टीम गठित कर विकास कार्यों की जांच के निर्देश दिए थे।

इसी बात को लेकर प्रधान और रुहुल में रंजिश चलने लगी। बुधवार की रात साढ़े आठ बजे बाइक से ड्रमंडगंज बाजार की ओर जाते समय नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने ओवरटेक कर रुहुल को गोली मार दी। गोली रुहुल के दाहिने पैर में लगी। गोली लगने से रुहुल सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन


वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल ले गई। युवक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम

उधर आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए महेशपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। उसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष हलिया विश्व ज्योति राय तथा चौकी प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी करने का आश्वासन देने पर करीब डेढ़ घंटे बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।

थानाध्यक्ष हलिया ने बताया कि घायल युवक के चचेरे भाई नईमुल्ला खां द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर महेशपुर निवासी मोवीन तथा फिरोज पुत्र गण निजामुद्दीन सहित एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। ।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें