फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: युवक की गला रेतकर हत्या, पति-पत्नी में होता था झगड़ा

Thu, 26 Sep 2019 08:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के देवरी ग्राम पंचायत के काचन गांव की सीमा पर स्थित महुआरी टोला में बुधवार की रात सुरेश प्रजापति(42) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


झारखंड के भवनाथपुर के बनखेता गांव निवासी सुरेश प्रजापति एक दशक से देवरी गांव में जमीन खरीदकर सपरिवार रहता था। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। बुधवार की शाम भी दोनों में झगड़ा हुआ था।

इसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई। उसका मायका विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव में है। गुरुवार सुबह गांव की एक महिला सुरेश के घर दूध लेने गई और सुरेश की गर्दन कटी लाश देखकर चिल्लाने लगी। ग्रामीणों ने जानकारी ग्राम प्रधान मोहम्मद कुद्दुस को दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। फिर सीओ दुद्धी पहुंचे। पुलिस ने झारखंड से आए परिजनों की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दुद्धी संजय वर्मा का कहना है कि हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। जल्द मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। फारेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें