फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उधार के रुपये मांगने पर पीटकर हत्या, केस दर्ज कराने को ढाई घंटे चक्काजाम; विधायक का विरोध; पहुंची फोर्स

Sat, 07 Nov 2026 05:43 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

जिले में हत्या मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पिलकिछा पुल पर ढाई घंटे तक चक्काजाम किया। सुबह आठ से साढ़े दस बजे तक आवागमन ठप रहा। करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। प्रदर्शन के दौरान विधायक रमेश मिश्रा का भी विरोध हुआ। अधिकारियों और विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
चक्काजाम कर रहे लोगों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुटहन के तिलवारी गांव निवासी नीरव सिंह उर्फ सेठ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रयागराज-वाया-शाहगंज राजमार्ग पर पिलकिछा पुल के पास चक्काजाम कर दिया। सुबह आठ बजे से करीब साढ़े दस बजे तक चले प्रदर्शन के कारण आवागमन बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर करीब दस किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


जाम की सूचना पर खुटहन, बदलापुर, शाहगंज और खेतासराय थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ शाहगंज प्रतिभा वर्मा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। 

Trending Videos

चार थानों की पुलिस पहुंची

ग्रामीणों का कहना था कि जब तक कोई उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा नहीं देता, तब तक जाम समाप्त नहीं होगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा को भी ग्रामीणों के विरोध और धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। 

बाद में विधायक ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और एसपी सहित अन्य अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। सीओ शाहगंज ने कहा कि विवेचना में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी में धाराओं का परिवर्तन किया जा सकता है। विधायक और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे बाद चक्काजाम समाप्त किया।
विज्ञापन

उधार के रुपये मांगने पर नीरव की पीटकर की थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
नीरव सिंह हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित पीली नदी के पास मंदिर के सामने से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वजह उधार दिए गए रुपये वापस मांगने का विवाद बताया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि मृतक के चाचा ध्रुवराज सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि उनका भतीजा नीरव सिंह बदलापुर कस्बे के मातृश्री हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां उसके साथ मछलीगांव निवासी नीरज यादव और राजेश उर्फ मोनू यादव तथा खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया निवासी आशुतोष कुमार पांडेय उर्फ मंतोष सहित दो अज्ञात लोग भी थे। सभी ने एक साथ भोजन किया और फिर घर के लिए निकले।

रास्ते में सरोखनपुर गांव स्थित अंडरपास के पास सभी सिगरेट पीने लगे। इसी दौरान नीरव ने आशुतोष से उधार दिए रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इसी बात पर नाराज होकर तीनों आरोपियों ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर लात-घूंसों और ईंट से नीरव की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल नीरव की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें