इस वर्ष पांच हॉफ एनकाउंटर हुए
सजेती, साढ़ व रेउना थानों में भी गुंडा एक्ट व हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई की गई है। वहीं, सर्किल क्षेत्र के साढ़ व बिधनू थाना क्षेत्र में इस वर्ष पांच हॉफ एनकाउंटर हुए। साढ़ के देवसड़ में हत्या के मामले में दो आरोपियों को व तार चोर से मुठभेड़ होने पर पैर में गोली लगी।
लगातार अपराधियों पर की जा रही है कार्रवाई
वहीं बिधनू में रेप के बाद हत्या करने के एक आरोपी व एक शातिर चोर का हॉफ एनकाउंटर हुआ। उधर, एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत का कहना है कि कई अपराधियों में कार्रवाई प्रस्तावित है, लगातार चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लगातार अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है।
थानावार की गई कार्रवाई
थाना गुंडा एक्ट हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर
घाटमपुर 09 07 00
सेन पश्चिमपारा 09 08 00
बिधनू 10 06 01
सजेती 06 04 01 प्रस्तावित
साढ़ 04 03 00
रेउना 03 02 00