फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काॅर्पियो सवार बदमाशों ने सरेराह लूट लिया ट्रक

Sun, 17 Jan 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर से बालू लेने सोनभद्र के लिए निकले ट्रक को बाबतपुर के समीप स्कॉर्पियो सवार बदमाश असलहे के बल पर लूट ले गए। साथ ही, ट्रक के चालक और खलासी को अगवा कर जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में स्कॉर्पियो से ढकेल दिया। उधर, फूलपुर पुलिस मामले को संदिग्ध बताकर तफ्तीश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर के प्रतापपुर निवासी उमेश दूबे का ट्रक सुल्तानपुर का चांदा निवासी चालक शीतला प्रसाद चलाता है और उसमें खलासी के तौर पर चांदा का ही धीरेेंद्र कुमार काम करता है। फूलपुर पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार शीतला और धीरेंद्र ट्रक में सवार होकर सोनभद्र बालू लेने निकले थे।
 नींद लगाने के कारण बाबतपुर के समीप शुक्रवार की रात डेढ़ बजे के लगभग दोनों रुके और चाय पिये। इसके बाद खलासी आकर ट्रक में सो गया जबकि चालक बाहर ही रहा। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग आए और ट्रक में सो रहे खलासी को कंबल ओढ़ाकर स्कार्पियो में उठा कर डाल दिया। जैसे ही चालक अपनी सीट पर बैठा वैसे ही उसे भी कंबल ओढ़ाकर खींच लिया। साथ ही, असलहा सटाकर दोनों को चुप रहने की धमकी दी।
विज्ञापन

 चालक और खलासी ने बताया कि जब दोनों को स्कॉर्पियो से फेंका गया तो उन्होंने खुद को जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में पाया। उन्होंने वहीं से ट्रक मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। उधर, इस संबंध में फूलपुर थानाध्यक्ष विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। चालक और खलासी के बयान विरोधाभासी हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें