उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक लूम संचालक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलसि ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जिले के विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कंतित नई बस्ती में दोपहर लूम संचालक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मामला की जानकारी देर शाम हुई, जब बुनकर खाना खाकर बुनाई करने पहुंचे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
खलीलाबाद निवासी प्रमोद कुमार सिंह(50) विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कंतित नई बस्ती मोहल्ले में रहकर दरी गलीचा बुनाई का कार्य कराते थे। दोपहर में जब बुनाई करने वाले खाना खाने गए तो प्लाट पर पहुंचे तो बदमाशों ने पत्थर से सिर कूंचकर प्रमोद सिंह की हत्या कर दी।