इस दौरान सड़क पार करते समय बलिया की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही शिवम की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों को सरायलखंसी थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को शासनादेश के अनुरूप आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।