फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपसेठी और चोलापुर मेें 16 लाख का माल पार

Wed, 20 Jan 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 शिथिल पड़ चुकी जनपद पुलिस की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था का चोरों ने सोमवार की रात एक बार फिर जमकर फायदा उठाया। कपसेठी थाना क्षेत्र के कुरु गांव के दो घरों को निशाना बनाकर चोरों ने 14 लाख रुपये की चपत लगाई तो चोलापुर के गोबर्धनपुरतेवर गांव के एक घर से दो लाख रुपये मूल्य से ज्यादा के सामान समेट ले गए। कुरु गांव में हुई चोरियाें की तफ्तीश के लिए इलाकाई पुलिस के साथ डाग स्कवाड और अंगुली छाप विशेषज्ञ की टीम भी पहुंची लेकिन चोरों का सुराग लगा पाने में सफलता नहीं मिली। वहीं, लोहता के भरथरा गांव के दो मंदिरों को भी चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन


कपसेठी थाना क्षेत्र के कुरु गांव निवासी पूर्व प्रधान और जल निगम के ठेकेदार विजय तिवारी के घर के पीछे की खिड़की में लगी लोहे की रॉड काटकर चोर घुसे। इस दौरान आलमारी के लॉकर से चोर चार लाख रुपये नगद उठा ले गए। साथ ही, दो संदूक और दो अटैची भी उठा ले गए। विजय तिवारी ने बताया कि दोनों अटैची और संदूक में लगभग आठ लाख रुपये मूल्य की कीमती साड़ियां, जेवर और चांदी के बर्तन रखे हुए थे। सूचना पाकर सीओ बड़ागांव आशीष तिवारी भी मौके पर पहुंचे। दूसरी चोरी भी कुरु में ही हुई। किसान त्रिभुवन तिवारी के घर के पीछे की खिड़की काटकर चोर उठा ले गए। उसमें डेढ़ लाख रुपये मूल्य के जेवरात रखे थे। 

चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबर्धनपुरतेवर निवासी बुजुर्ग अर्जुन पाल का घर चोरों ने खंगाला। सोमवार की रात अर्जुन और उनकी पत्नी बेला घर के बरामदे में सोए हुए थे। इसी दौरान कमरे से दो अटैची में रखी कीमती साड़ियां, 45 हजार रुपया नगद और जेवर सहित दो लाख रुपये मूल्य से ज्यादा के सामान चोर उठा ले गए। मामले को लेकर पड़ोस के एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की।लोहता के भरथरा गांव स्थित भरतेश्वर महादेव के मंदिर से सोलर लाइट की सोलर प्लेट और बगल के बाढू वीर बाबा मंदिर से सोलर लाइट की बैटरी चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें