उद्घाटन के पूर्व संध्या पर प्रेसवार्ता कर बॉब्स जिम के संस्थापक प्रदीप बाबा मधोक ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसें बड़े जिम के रूप में एक्सल पहला ऐसा जिम है, जहां जॉगिंग, योग, बाक्सिंग समेत व्यायाम किए जा सकेंगे।
खली ने उत्तर प्रदेश के पहलवानों को जोशीला और मेहनती बताते हुए वाराणसी में फ्री स्टाइल कुश्ती कराने का ऐलान कर दिया। जो आगामी नव वर्ष 2020 के जनवरी या फरवरी माह में कराने की योजना है। खली 1996 के बाद दूसरी बार वाराणसी पहुंचे थे।