बलिया जिले के कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा मोड़ के पास से पुलिस ने रविवार की रात चोरी की पांच बाइक बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जिला उपाध्यक्ष श्रीभगवान भी शामिल है। सभी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। आरोपी चोरी की बाइक का चेचिस और इंजन नंबर इसके साथ ही नंबर प्लेट बदल कर बेच देते थे।
विज्ञापन
जिले के रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय ने बताया कि रविवार की रात अखनपुरा मोड़ पर पांच बाइक पर आठ लोग आते दिखाई दिए। उन्हें रोककर जांच की गई तो सभी बाइक चोरी की पाई गई। आरोपियों की पहचान श्रीभगवान निवासी ग्राम कोटवारी, धीरज तिवारी ग्राम दलई तिवारीपुर, हरिशंकर यादव ग्राम कामसीपुर, अजय उर्फ अब्दुल अजीज ग्राम सरदासपुर, जावेद कुरैशी, रसड़ा के रूप में हुई।
ये सभी रसड़ा थानाक्षेत्र के हैं। जबकि सोमारू उर्फ हरिओम यादव ग्राम छोटका राजपुर, थाना सेमरी, बक्सर, बिहार का रहने वाला है। जावेद कुरैशी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ।
कोतवाल ने बताया कि आरोपी बाइक चोरी कर उसका चेचिस नंबर, इंजन नंबर तथा नंबर प्लेट बदल कर बेच देते हैं। एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि रसड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।