फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस मन में आया तो मार डाला

Wed, 30 Dec 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
‘बस मन में आया तो मार डाला। मैं अपने मन की ही करता हूं। ऐसे दो-चार लोगों को मार सकता हूं...।’ यह कहना था मंगलवार को मिर्जामुराद थाने में मेहदीगंज के 17 वर्षीय एक किशोर का।
विज्ञापन

अप्राकृतिक दुष्कर्म में असफल रहने पर इस किशोर ने अपने पड़ोस के ही कक्षा पांच के छात्र अर्जुन वर्मा (11) की हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह गांव में गन्ने के खेत में स्कूल की यूनिफार्म में छात्र का शव मिलने पर मामला ग्रामीणों की जानकारी में आया।
अर्जुन का गला दबाने के बाद चाकू से उसके गले और चेहरे पर कई वार किए गए थे।
अर्जुन सोमवार को घर से स्कूल के लिए निकला तो फिर वापस नहीं लौटा था। पुलिस ने हत्यारोपी किशोर को गांव से ही गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू घटनास्थल के समीप से ही बरामद किया है।
विज्ञापन

 मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहदीगंज में मंगलवार की सुबह ग्रामीण अपने खेतों की ओर निकले थे। इसी दौरान ज्ञानपुर नहर के किनारे फागू राम के गन्ने के खेत में एक बालक का लहूलुहान शव दिखाई दिया।
 जिसकी शिनाख्त बनारस के भगवानपुर स्थित प्रिंटिंग प्रेस में बाइंडिंग का काम करने वाले राजेश वर्मा के पुत्र अर्जुन के तौर पर हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसएसपी, एसपी ग्रामीण, सीओ बड़ागांव और कई थानों की फोर्स पहुंच गई।
पता चला कि अर्जुन सोमवार को घर से स्कूल के लिए निकला तो फिर लौट कर घर नहीं आया। खोजबीन के बाद घरवालों ने सोमवार की रात ही उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।
 तब तक गांव के ही एक लड़के ने बताया कि अर्जुन को सोमवार को उसके पड़ोसी लड़के की साइकल पर बैठकर घूमते देखा था। आननफानन में पुलिस ने गांव से ही उस किशोर को धर दबोचा।
 पहले तो वह पुलिस को इधर-उधर की बातें सुनाता रहा। बाद में स्वीकार किया कि वह अर्जुन को सोमवार को स्कूल से अपने साथ ले गया था। उसे घुमाने-फिराने के बाद दोपहर बाद गन्ने के खेत में ले गया।
उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म की कोशिश करने लगा तो वह शोर मचाने लगा। इस पर गुस्सा आया तो अर्जुन का गला दबाकर चाकू से कई वार कर डाले। जिससे उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष मिर्जामुराद अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बालक की हत्या के आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

उसने स्वीकार किया है कि वह मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। उसके शोर मचाने और विरोध करने पर इसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें