फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में जेठानी ने देवरानी को घोंपा चाकू, वजह हैरान करने वाली

Wed, 19 Jul 2017 12:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया जिले के एक गांव में जेठानी ने देवरानी के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। देवरानी जेठानी की अपनी मौसेरी बहन है। जेठानी ने जिस कारण से देवरानी पर हमला किया वह हैरान करने वाला है। 
विज्ञापन


बलिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बहादुर के गायघाट के राजभर बस्ती में सोमवार की देर रात घरेलू विवाद में जेठानी ने देवरानी को चाकू घोंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मनसा देवी (25) पत्नी प्रमोद राजभर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।   उधर, आरोपी फरार है।  बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी संतोष राजभर की पत्नी (जेठानी) ने अपने मौसी की लड़की मनसा से अपने देवर प्रमोद राजभर की शादी दो वर्ष पहले कराई थी। शादी के बाद भी देवर प्रमोद का लगाव अपनी भाभी से ज्यादा रहता था।  
विज्ञापन
इस बात का विरोध घायल मनसा देवी करती रहती थी। आस पास के लोगों की  मानें तो सोमवार के दिन में जेठानी और देवरानी के बीच भी विवाद हुआ था। सोमवार की देर रात भी विवाद हुआ तो जेठानी ने देवरानी मनसा के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।   किसी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल देवरानी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी जेठानी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें