फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 युवक गंभीर

Wed, 19 Jul 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
सेक्टर 19/27 के लाइट प्वाइंट पर मंगलवार रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को जीएमएसएच-16 में एडमिट कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पीजीआई के सूत्रों ने बताया कि युवकों की हालत काफी गंभीर है। टक्कर के बाद कार में युवक बुरी तरह से फंस गए थे। पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से युवकों का बाहर निकाला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार (सीएच 01के 398-) काफी तेजी से एक पेड़ से टकराई। टक्कर के दौरान काफी जोरदार आवाज हुई। हादसा होते ही लोग मौके पर पहुंचे तो कार में युवक फंसे थे। कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के दौरान एक अन्य कार भी चपेट में आने से बची। मौके पर मौजूद पीसीआर कर्मियों ने बताया कि युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।

दोनों युवक बयान लिखाने की हालत में भी नहीं थे। इतने ही देर में सेक्टर 26 और सेकटर 19 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रात डेढ़ बजे पीजीआई सूत्रों ने बताया कि हादसे घायल एक युवक की हालत काफी गंभीर है। उसके सिर से काफी खून निकल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें