फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में आईटीबीपी जवान ने चलाई गोली, दो घायल

Sat, 17 Dec 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आरोपी जवान के घर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदोही जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के छोटा कोइलरा गांव में बच्चों के विवाद में आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान किशन जायसवाल ने गोली चला दी जिससे दो लोग घायल हो गए। सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जवान और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गोलीबारी की इस घटना में कलक्टर यादव (25) और प्रीति (30) घायल हो गए । दोनों घायलों को पहले स्‍थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।   वहीं घटना से नाराज गांव वालों ने आरोपी किशन जायसवाल के घर पर जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद से ही जवान के घर वाले फरार हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें