फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र की दुहाई देने पर कांस्टेबल ने मेट्रो में ले जाने दी थी कुल्हाड़ी, मिली सजा

Sat, 17 Dec 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में बुजुर्ग महिला के कुल्हाड़ी ले जाने के मामले में सीआईएसएफ के एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

  65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने सीट को लेेकर हुई कहासुनी में मेट्रो कोच में सवार एक महिला पर कुल्हाड़ी से वार करने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि उम्र की दुहाई देने पर कांस्टेबल ने कुल्हाड़ी मेट्रो में ले जाने दिया था। 
  अधिकारियों के मुताबिक, घटना गत बुधवार शाम की है। गुरुग्राम के सुशांत लोक निवासी 65 वर्षीय मंजीरा दत्त हौजखास मेट्रो स्टेशन से हुड्डा सिटी सेंटर के लिए मेट्रो में सवार हुई थी। उनके बैग में एक छोटी कुल्हाड़ी थी।
विज्ञापन
  करीब साढ़े छह बजे मेट्रो के महिला कोच में सीट को लेेकर मंजीरा का नजीबा नाम की महिला से झगड़ा हो गया। महिला यात्री के साथ बैठी गुरुग्राम निवासी ऋतु दुआ बीचबचाव करने लगी।   इसी दौरान मंजीरा ने बैग से कुल्हाड़ी निकाल कर दोनों महिलाओं पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन कोच में मौजूद महिलाओं ने बुजुर्ग को रोक लिया। घटना कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास हुई थी। 
  महिलाओं के शोर मचाने पर घिटोरनी मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवानों ने मंजीरा को दबोच लिया और उससे कुल्हाड़ी छीन ली। उसके बाद आरोपी और पीड़ित महिलाओं को मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया गया।   महिलाओं के बीच सुलह हो जाने की वजह से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, महिलाओं के दिए शिकायत के आधार पर सीआईएसएफ ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि हौजखास मेट्रो स्टेशन पर जांच के दौरान जवान ने महिला के बैग में कुल्हाड़ी होने पर उसे रोक लिया था।   लेकिन महिला ने उम्र की दुहाई देकर घरेलू सामान को ले जाने की बात कही तो जवान ने उसे मेट्रो में जाने की इजाजत दे दी। मेट्रो अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया जवान को दोषी पाते हुए उसे निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें