फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शौचालय में घुसकर बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Fri, 29 Jan 2021 03:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के गायघाट पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित शौचालय में जबरदस्ती घुस कर शराब के नशे में धुत दबंग के द्वारा बुजुर्ग को बेरहमी से मारने पीटने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दबंग की पिटाई से घायल बुजुर्ग ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई करने में लापरवाही कर रही थी। बाद में मामला जब उच्च अधिकारियों के संज्ञान में गया तो आनन-फानन में आरोपी विष्णु यादव निवासी गोलाघाट (मुकिमगंज) को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया। 

दरअसल, मच्छोदरी पार्क के पास स्थित शौचालय में गाजीपुर के राधेश्याम काम करते हैं। गुरुवार की देर रात गोलाघाट निवासी विष्णु यादव शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और अंदर सोने के लिए कहा। जिस पर राधेश्याम ने शौचालय बंद होने की बात कही और गेट खोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इस बात से गुस्साए विष्णु यादव ने राधेश्याम की जमकर पिटाई की। घटना शौचालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बगल में ही गायघाट पुलिस चौकी होने के बाद भी पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं बगल में सड़क खुदाई का काम कर रहे कुछ मजदूरों ने किसी प्रकार राधेश्याम को बचाया।  

मौके पर भीड़ जुटती देख शराब के नशे में धुत विष्णु यादव वहां से भाग निकला। घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि विष्णु यादव को हिरासत में ले लिया गया है। विष्णु यादव पहले भी मारपीट समेत अन्य मामलों में जेल जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें