फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कारोबारियों के यहां आयकर विभाग का छापा, इतनी रकम हुई जब्त

Sat, 18 Mar 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान बैंक खातों में एक करोड़ से अधिक रुपये जमा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग ने शुक्रवार को पांच कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ सर्वे की कार्रवाई की। कई घंटे चली सर्वे की कार्रवाई में करोड़ों की अघोषित आय का पता चला है।
विज्ञापन


सर्वे के दौरान दो करोड़ करोड़ से अधिक नकदी बरामद हुई है। जांच-पड़ताल में रिकॉर्ड न मिलने पर रकम जब्त कर ली गई। आयकर अधिकारियों ने बताया कि खरीद-बिक्री और बैंक लेन-देन से जुड़े कई दस्तावेज कब्जे में ले लिए गए हैं। इनकी छानबीन की जा रही है। 

 आयकर विभाग की पांच टीमों ने शुक्रवार दोपहर लंका स्थित कपड़ा कारोबारी रवि, डाफी स्थित खली-चूनी कारोबारी बृजेश यादव, टेंगरा मोड स्थित पेट्रोल पंप कारोबारी केएन सिंह, चंदौली के चंधासी स्थित कोयला कारोबारी अजय कोल ट्रेडर्स तथा मुगलसराय स्थित एक पेट्रोल पंप पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


आयकर अधिकारियों के मुताबिक लंका स्थित कपड़ा कारोबारी के यहां व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी मिली।  खली चुनी प्रतिष्ठान पर खरीद बिक्री और बैंक खातों और अजय कोल ट्रेडर्स के यहां भी गड़बड़ी पकड़ी गई। तीनों प्रतिष्ठान नोटबंदी के दौरान जमा रकम के बारे में पुख्ता साक्ष्य नहीं दे पाए।

इसी तरह मुगलसराय और टेंगरा मोड़ स्थित पेट्रोल-डीजल कारोबारियों के यहां भी बड़ी गड़बड़ियां की गई हैं।
 अपर निदेशक जांच अभय ठाकुर ने बताया कि जांच और सर्वे के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों से मौके पर भी एक-एक करोड़ से अधिक नकदी बरामद हुई।

फर्म संचालक इस बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए, लिहाजा रकम जब्त कर ली गई। इस धनराशि को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमा कराया जाएगा। पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही अघोषित आय और कर चोरी का सही आंकड़ा सामने आएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें