फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 किलो वजनी पत्थर से टूटा अंडमान का रेल गार्ड

Sat, 18 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
इंजन से लगे कोच में यात्रियों के सिर टकराए, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा भांडई रेल ट्रैक पर अंडमान एक्सप्रेस के चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे ट्रैक के बीच तकरीबन 13-14 किलो वजनी पत्थर से टकराने के बाद अंडमान एक्सप्रेस का रेल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इंजन से लगे कोच में सवार यात्रियों के सिर आपस में टकरा गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन

भांडई स्टेशन से गुजरने के बाद अंडमान एक्सप्रेस तकरीबन 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। हादसे के वक्त स्पीड कम होने के कारण भी ट्रेन पलटने से बची। तेज झटका लगने से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। इंजन में लगा रेल गार्ड पत्थर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन के रुकने के बाद यात्री बाहर निकल आए। ट्रैक पर पत्थर रखे होने की जानकारी पर यात्रियों में भी बेचैनी बढ़ गई। हादसे के बाद आरपीएफ और मलपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। ट्रैक से पत्थर को हटाने के बाद अंडमान एक्सप्रेस को कैंट रवाना किया गया। कैंट स्टेशन पर इंजन को बदला गया। उधर, इसी ट्रैक पर अंडमान एक्सप्रेस के पीछे पंजाब मेल और ताज एक्सप्रेस भी आ रही थीं। हादसे के बाद इन दोनों ट्रेनों को भी सुरक्षा के बीच गुजारा गया।

टूंडला में ट्रैक पर रखे थे पत्थर
आगरा। टूंडला में एत्मादपुर के नजदीक पिछले दिनों भी रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिए थे। यहां भी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बची थी। कानपुर में हुए हादसों के बाद रेलवे ट्रैक की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके बाद भी लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।  
विज्ञापन



स्टेशन पर कराई चेकिंग
आगरा। ताज पर आतंकी खतरे की धमकी के बाद आगरा कैंट स्टेशन पर गुुरुवार को आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया था। कई ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चेकिंग की गई। लेकिन शाम को आगरा भांडई ट्रैक पर हुई घटना ने जीआरपी और आरपीएफ की सक्रियता की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें