रोती बिलखती मृतका की माँ
- फोटो : अमर उजाला
रामजनम सोनकर बीते ढाई महीने से सीखड़ स्थित अपने कार्यालय नहीं जा रहा था। यह जानकारी देते हुए रामजनम ने कैंट इंस्पेक्टर को बताया कि उसे आशंका थी कि उसकी गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी का प्रेमी घर पर आता था और वह भी उससे मिलने अपने मायका क्षेत्र में जाती थी।
इस वजह से वह बहुत परेशान रहता था और पत्नी को समझाता भी था लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थी। कहा कि कहासुनी के बाद गुस्से में जो हुआ उसे उसका जीवन भर मलाल रहेगा लेकिन अब वह अपने करतूत की सजा भोगने को तैयार है।
रामजनम के भाई बासुदेव ने बताया कि हथौड़े के वार पर भाभी जानकी की चीख निकली तो तीनों बच्चे जाग गए और शोर मचाए तो उसकी भी नींद खुल गई और वह भाग कर मौके पर आया। इसके बाद उसने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी।
हालांकि इससे पहले ही रामजनम कैंट थाने के लिए घर से निकल चुका था। कैंट इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने बताया कि रामजनम ने कहा कि विवाह के साथ ही जानकी का आचरण ठीक नहीं था।
इसे लेकर कई बार जानकी को समझाने की कोशिश की गई और उसके मायके वालों को भी बताया गया लेकिन सुधार होता नहीं दिखा। रविवार की रात एक बार फिर अवैध संबंध को लेकर कहासुनी हुई और इसके बाद गुस्से में उसने हथौड़ा उठाकर जानकी की हत्या कर दी। हत्यारोपी रामजनम सोनकर डेढ़ वर्ष पूर्व भी अवैध संबंध के शक में पत्नी जानकी को मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया था।