फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी को फावड़े से काट डाला, कटा हुए एक हाथ लेकर हुआ फरार

Tue, 12 Jun 2018 06:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर जिले से मंगलवार को हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सोमवार की देर रात खेत की की सिंचाई करने के लिए गए पति ने पत्नी को की फावड़े से काट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। जाते-जाते मृतका का कटा एक हाथ भी गायब कर दिया।
विज्ञापन


घटना कासिमाबाद थाने के महरुपुर-सबुनिया गांव की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा और महिला के शव को कब्जे में लिया। उधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विवाहिता के भाई ने बहनोई के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मऊ जिले के मधुबन  थाना क्षेत्र अंतर्गत शिशवा बलुआ निवासी फूलमती चौहान (28) की शादी 15 वर्ष पहले महरुपुर सुनिया निवासी राजेश चौहान के साथ हुई थी। सोमवार को पूरे दिन पति-पत्नी ने खेत में धान की रोपाई की।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे बिजली आने पर पति को जगा कर पत्नी फूलमती खेत की सिंचाई करने की बात कह ले गई। दोनों खेत पर पहुंचे। लेकिन पूरी रात बीतने के बाद भी दोनों घर नहीं लौटे तो जेठानी बिंदू को दोनों की चिंता होने लगी।

खून से लथपथ लाश देख देवरानी हुई बेहोश

वह खेत पर पहुंची और इधर-उधर दोनों की तलाश करने लगी, लेकिन वहां कोई दिखाई नहीं दिया। इसके बाद वह घर लौट आई अपने पति को साथ लेकर फिर से खेत पर दोनों की खोज करने के लिए पहुंची। कुछ ही दूरी पर स्थित बाजरा के खेत के पास फूलमती की खून से लथपथ लाश मिली।

उसकी गर्दन कटी हुई थी, जबकि केहुनी के नीचे का दाहिना हाथ गायब था। यह देख दोनों दंग रह गए। वापस घर आए और घटना की जानकारी मृतक के मायके वालों को दी। खबर मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई।

मंगलवार सुबह सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक हिमेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई, जबकि घटना की जानकारी होने के बाद मृतक के भाई राजू चौहान ने बहनोई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डा. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि मृतका के भाई द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द की कातिल पुलिस के फंदे में होगा।      
विज्ञापन

...और टूट गया रात का सन्नाटा

यूपी पुलिस
महरुपुर -सबुनिया गांव में पति द्वारा पत्नी को फावड़ा से काटकर मौत के घाट उतारने की घटना के बाद रात के सन्नाटे में परिजनों की चीख-पुकार और शोर-शराबा शांत वातावरण में गूंजने लगा। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा होती रही है कि राजेश ने रिश्ते का खून कर दिया। उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। लेकिन उसने ऐसा क्यों किया यह किसी को ज्ञात नहीं हो सका है ?  

रोज की तरह सोमवार की रात भी महरुपुर सुनिया गांव के लोग आधी रात के बाद गहरी नींद में सो रहे थे। रात के सन्नाटे में लोगों की आंखें उस वक्त खुल गई, जब उनके कानों में चीख-पुकार और शोर-शराबा की आवाज पहुंचने लगी।

मामला क्या है, इसकी जानकारी के लिए कई लोग घरों से बाहर निकल गए। एक के बाद एक घरों में यह खबर पहुंच गई कि राजेश ने अपनी पत्नी फूलमती का कत्ल कर दिया है। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के दर्द में डूबते हुए इस सोच में पड़ गए कि आखिरकार राजेश पत्नी की कातिल क्यों बन गया।

हर कोई घटना को लेकर दंग था। जगह-जगह महिलाओं के साथ ही पुरुष घटना की चर्चा करते रहे। लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल थी कि राजेश मनबढ़ किस्म का था। उसे गुस्सा बहुत जल्द आता था। किसी ने किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद भी होता रहता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें