फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ: भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां और डेढ़ साल की बेटी की मौत, पति लड़ रहा जिंदगी की जंग

Fri, 11 Dec 2020 11:09 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सारनाथ: हादसे के बाद पलटी कार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सारनाथ क्षेत्र में गुरुवार को हरहुवां से संदहा की ओर जा रही कार ने पीछे से टीवीएस एक्सएल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे हवा में उड़ते हुए मां-बेटी की सड़क पर गिरते ही मौत हो गई। वाहन चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एक घंटे के लिए रिंग रोड पर चक्काजाम कर दिया। बाद में स्थानीय प्रशासन ने पहुंचकर चक्काजाम खुलवाया, वही कार चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


 

विज्ञापन

सारनाथ: हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गति से सफेद रंग की कार ने मोपेड को पीछे से जोरदार धक्का मारा जिससे मोपेड सवार महक (22) और उसकी गोद में बैठी डेढ़ साल की बच्ची सूफियाना उमर निवासी गोसाईगंज, पोस्ट मुंगर तहसील जोसेतपुर जिला सुल्तानपुर की हवा में उछलकर सड़क के दूसरी तरफ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति सुखरांत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

रोजाना हो रही सड़क दुर्घटना से आजिज क्षेत्रीय लोगों ने सिंहपुर के पास रिंग रोड पर एक घंटे तक जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी इंद्रभूषण यादव ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों व घायल मोटरसाइकिल चालक की शिनाख्त हो गई है और कार चालक हिरासत में ले लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें