फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 किलो आईईडी व टिफिन बम के साथ पकड़ा गया हार्डकोर नक्सली

Sun, 30 Apr 2017 10:48 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी/गया
विज्ञापन
जहानाबाद जेल ब्रेक कांड में हो चुका है गिरफ्तार - फोटो : symbolic image
विज्ञापन
किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली सत्येन्द्र दास उर्फ विधायक को विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया। सत्येन्द्र की गिरफ्तारी शनिवार की रात गया जिले के महुगाइन गांव से हुई है।
विज्ञापन


सत्येंद्र दास साल 2005 में हुए जहानाबाद जेल ब्रेक कांड में गिरफ्तार हो चुका है। पकड़ा गया नक्सली औरंगाबाद जिले का रहने वाला है।
दो दिन पहले बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोनही-जमजोर के जंगल से एसएसबी ने छह किलो का आईईडी बरामद किया था।

जांच में जुटी पुलिस को नक्सली संगठन द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने के इनपुट मिले। इसकी जांच में जुटी पुलिस को हार्डकोर नक्सली सत्येन्द्र के महुगाइन में होने की सूचना मिली। सूचना पर शनिवार की देर रात छापेमारी कर उसे धर दबोचा गया।

पुलिस ने सत्येन्द्र के पास से 15 किलो का आईईडी, दो टिफिन बम, आठ डेटोनेटर तार बरामद किए हैं। पकड़े गए नक्सली को गुप्त ठिकाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें