फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल गेट पुलिस की मनमानी मरीजों के लिए बनी परेशानी

Sun, 30 Apr 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
बगैर जांच पड़ताल, बार्ड ब्वाय को लिया हिरासत में 
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड का मामला
जिला अस्पताल में शनिवार की रात पहुंची जेल गेट चौकी पुलिस ने मेडिकल वार्ड में ड्यूटी कर रहे वार्ड ब्वाय को फर्जी बताकर पकड़ लिया। इसकी सूचना पर अस्पताल में मौजूद स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय भी इकठ्ठा हो गए और संविदा कर्मी बताकर पुलिस से उसे छोड़ने के लिए कहने लगे, लेकिन चौकी पुलिस ने उनकी एक न सुनी और उसे कोतवाली ले गई। संगठन के लोगों के कोतवाली पहुंचने पर वार्ड ब्वाय को काफी देर बाद छोड़ा गया।
शनिवार की रात जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड पहुंची जेल गेट चौकी पुलिस ने वहां ड्यूटी कर रहे वार्ड ब्वाय मयंक गौतम को फर्जी तरह से ड्यूटी करने के आरोप में पकड़ लिया। हालांकि मयंक सहित अन्य वार्ड ब्वाय एवं वहां ड्यूटी कर रहीं स्टाफ नर्सों ने चौकी पुलिस को मयंक को संविदा कर्मी बताया, लेकिन चौकी पुलिस ने उनकी एक न सुनी और रौब गांठते हुए उसे कोतवाली ले गई। मामले की सूचना मिलने के बाद वार्ड ब्वाय संगठन के पदाधिकारी रात में ही कोतवाली पहुंच गए। वहीं सीएमएस ने भी पुलिस को मयंक के वार्ड ब्वाय होने की सूचना दी। तब जाकर कहीं एक घंटे बाद उसे कोतवाली से छोड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस की मनमानी से परेशान हुए मरीज
शनिवार की रात में अकेले मयंक गौतम ही महिला और पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ साथ आइसोलोशन वार्ड में भर्ती मरीजों को देखरेख कर रहा था, लेकिन बगैर जांच पड़ताल किए और सच्चाई जाने जेल गेट चौकी पुुलिस के उसे पकड़कर ले जाने से इन तीनों वार्डों में 60 से अधिक मरीज परेशान होने को मजबूर हो गए। 
विज्ञापन

0000000000000
वर्जन....
कोतवाल का फोन आया था कि अस्पताल में कोई फर्जी वार्ड ब्वाय मौजूद है, इसलिए अस्पताल गए थे। जानकारी होने पर बाद में वार्ड ब्वाय मयंक को ऑन द स्पाट छोड़ दिया गया था, इस संबंध में लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
-नरेंद्र सिंह, जेल गेट चौकी प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें