फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 21 Oct 2019 12:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आधजली लाश को देखती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के मंगरहा मार्ग पर चरी के खेत में अधजली लाश मिलने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


जामकारी के मुताबिक, सुबह लोग खेत की तरफ गए तो जली लाश देखी। इसकी सूचना लोगों तक पहुंची और मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना मिलने पर रोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

विज्ञापन


शव बुरी तरह जल चुका था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही थी। खेत में मिली यह लाश से ऐसा लग रहा है कि लाश को रात में कहीं से लाकर यहां पर जलाया गया है। किसान कल शाम तक अपने खेतों में थे और कहीं कोई लाश नहीं देखी गई थी।

विज्ञापन

इस सड़क पर रात में आवागमन कम ही रहता है। ऐसे में लोगों को शक है कि रात में कहीं से लाश लाकर यह सड़क के किनारे खेत में जलाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें