फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के तीन क्षेत्रों से असलहे-कारतूस बरामद, चार गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
लंका, रामनगर और फूलपुर क्षेत्र में असलहे-कारतूस बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस काफी सक्रिय है। लंका, रामनगर और फूलपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को चार अलग-अलग मामलों में असलहे-कारतूस और एयरगन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चारों को जेल भेज दिया गया है। लंका पुलिस को गुरुवार अहले सुबह  में सूचना मिली थी कि बीएचयू परिसर स्थित मधुबन पार्क के गेट के पास एक व्यक्ति अवैध असलहा के साथ मौजूद है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया।
आरोपी की शिनाख्त भेलूपुर के बजरडीहा निवासी सगीर के तौर पर हुई है।

दूसरा मामला भी लंका थाना क्षेत्र से ही है। नेवादा क्षेत्र की गणेश धाम कॉलोनी निवासी सौमित उर्फ गोलू बुधवार की शाम अपनी एयरगन से बंदर पर निशाना लग रहा था। इसी दौरान नट बस्ती के रोशन और बाबी को एयरगन के छर्रे लग गए।
विज्ञापन


इस संबंध में मिली तहरीर के आधार पर लंका पुलिस ने गोलू को गिरफ्तार कर उसकी एयरगन जब्त कर लिया।
तीसरे मामले में, फूलपुर पुलिस ने बुधवार की रात चेकिंग के दौरान करखियांव गांव में बिना लाइसेंस की रिवाल्वर और छह कारतूस के साथ फैजाबाद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जलालुद्दीननगर पूराबाजार निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है।
चौथे मामले में, रामनगर पुलिस ने जैतपुरा के अलईपुरा निवासी नीरज सोनकर को चोरी की दो मोबाइल और एक देशी कट्टा व कारतूस के साथ टेंगरा मोड़ से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें