फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात पुलिस ने किए दो लाख रुपये बरामद

Thu, 12 Jan 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दो लाख रुपये बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित साइलो चौकी द्वितीय पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक केबिल व्यापारी की कार से दो लाख रुपये बरामद किए हैं। व्यापारी के पास बरामद रुपयों का कोई हिसाब नहीं था। पुलिस ने मामला आयकर विभाग को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह एसपी अलंकृता सिंह ने जिले की नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कराया। साइलो चौकी प्रभारी रवि रतन टीम के साथ मेरठ रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ से हापुड़ की ओर आ रही एक कार से पुलिस ने दो लाख रुपये बरामद किए।

कार में मुजफ्फनगर के मोहल्ला गोकलपुरी निवासी केबिल व्यापारी प्रमोद अपने दोस्त के साथ सवार थे। पुलिस पूछताछ में उन्होेंने बताया कि वह रुपये लेकर अपने कार्य के लिए बुलंदशहर जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए रुपयों व व्यापारी को कार सहित थाने लेकर आ गई। सूचना पर आयकर विभाग की टीम भी थाने आ गई। बरामद रुपयों के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दो लाख रुपये मिले। रुपयों को सीज कर दिया गया है। आयकर विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें