उत्तर प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण के सरकार के तमाम दावे फेल नजर होते आ रहे हैं। मिर्जापुर में बोलेरो सवार बेखौफ बदमाशों ने बीए की एक छात्रा का दिन दहाड़े अपहरण कर लिया।
जिले में कलवारी बाजार से दोपहर बाद कालेज से घर जा रही बीए तृतीय वर्ष की छात्रा को बोलेरो सवारो ने अपहण कर लिया। सूचना पर पहुंच मड़िहान थाने की पुलिस छात्रा की सहेली से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती राम खेलावन सिंह पीजी कालेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह कालेज की छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। रास्ते मे बोलेरो सवार पहले से खड़े थे। छात्रा अपनी सहेली के साथ घर की तरफ ज रही थी कि बोलेरो सवार छात्रा को बोलेरो में बैठा कर लालगंज की ओर भाग गए।
छात्रा की सहेली ने शोर मचाया। दिन दहाड़े अपहरण की घटना को देख रहे लोगो नई यूपी 100 डायल को फोन कर सूचना दी। पीआरवी कर्मी और थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
छात्रा के परिजनों के अनुसार उसके पिता के मोबाइल फोन पर एक सप्ताह पहले किसी ने धमकी भरे लहजे में बात की थी। लेकिन किसी को इस तरह की घटना की आशंका नहीं थी।