फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बदमाशों ने युवती को घर से किया अगवा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 26 Aug 2018 06:04 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
1 of 5
ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी में बदमाशों के अंदर पुलिस का खौफ बचा नहीं है। आए दिन बदमाश कोई न कोई आपराधिक वारदात को अंजाम दे देते हैं। ताजा मामला भदोही जिले का है। यहां पर शुक्रवार की देर रात बोलेरो सवार बदमाशों ने एक युवती को उसके घर से अगवा कर लिया। रात में केस दर्ज न करने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह सात बजे ज्ञानपुर- दुर्गागंज मार्ग पर जाम लगा दिया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दुर्गागंज-ज्ञानपुर रोड के किनारे आनंदडीह गांव निवासी करीमुल्ला की दो बेटियां पिंकी और हाजरा हैं। करीमुल्ला के दो घर हैं। दोनों की दूरी एक दूसरे से 50 मीटर है। शुक्रवार की रात में करीब एक बजे घर का एक छोटा बच्चा रोने लगा। हाजरा एक घर से दूसरे घर के लिए दूध लेने के लिए निकली।

 
विज्ञापन

3 of 5
kidnap demp pic
उसी दौरान बोलेरो सवार युवक उतरे और उसका मुंह दबाकर बोलेरो में बिठा लिया। हल्की चीख सुनकर बाहर निकली पिंकी ने घटनाक्रम देखा और घर वालों को बताया। जब तक घर वाले बाहर आते तब तक बोलेरो सवार वहां से भाग गए।

 

4 of 5
crime shimla
मामले की खबर लगते ही 20 से 25 ग्रामीणों संग परिजन थाने पर पहुंच गए। रात का मामला होने से पुलिस हीलाहवाली करने लगी। इसको लेकर ग्रामीण नाराज हो गए। हाजरा की मां राबिया ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस सब जानते हुए भी अनजान बनी हुई है। शनिवार सुबह सात बजे नाराज ग्रामीण ज्ञानपुर- दुर्गागंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस
जानकारी होने पर भदोही और सुरियावां थाने की पुलिस और सीओ अभिषेक पांडेय मौके पर पहुंच गए। समझाने पर तीन घंटे बाद 10 बजे जाम समाप्त हुआ। सीओ ने सख्त रवैया अपनाया तो  पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया। सीओ अभिषेक पांडेय ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें