फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने बेटी को मार डाला

Sun, 21 Oct 2018 11:13 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में एक पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी लाश को ताल में फेंक दिया गया। बच्ची के नाना ने उसके पिता के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने बच्ची के पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी सुरेंद्र वनवासी की बेटी बबिता की शादी वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र सत्तनपुर गांव निवासी विनोद बनवासी के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले पति से विवाद होने पर बबिता अपनी पांच वर्ष की बेटी चांदनी को लेकर मायके आ गई।

गुरुवार को बबिता का पति अपनी ससुराल आया और बबिता को विदा कराने के लिए दबाव बनाने लगा। बबिता ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इस बात पर पति-पत्नी में मारपीट भी हुई। बबिता पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई तो विनोद अपनी पांच वर्ष की बेटी को लेकर रात में फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी की कर रही तलाश

रात में जब वह बेटी को लेकर भाग रहा था तो परिवार के लोगों ने उसे दौड़ाया भी लेकिन रात के अंधेरे में उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार को परिवार के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

शनिवार को सुबह चांदनी की लाश बस्ती से दूर ताल में पाई गई। बच्ची की लाश मिलने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृत बच्ची के नाना सुरेंद्र बनवासी की तहरीर पर पुलिस ने उसके पिता विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ मड़ियाहूं रामभुवन यादव का कहना है कि पुलिस आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें