फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: 15 दिन से लापता किसान का पोखरी में मिला शव, बेटे ने जताई हत्या की आशंका; गांव के ही व्यक्ति पर आरोप

Sat, 21 Nov 2026 10:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

जिले में 15 दिन से लापता किसान रामविधि का शव शनिवार को गाजीपुर के मरदह क्षेत्र के डोड़सर गांव में पोखरी में उतराया मिला। बेटे ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। शव छिपाकर पोखरी में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
रामविधि राजभर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 15 दिन पहले अचानक लापता हुए किसान का शव शनिवार को गांव के ही कंपोजिट विद्यालय के पास पोखरी में उतराया मिला। शव की पहचान डोड़सर गांव निवासी रामविधि राजभर (50) के रूप में हुई। शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के बेटे ने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने आरोप लगाया कि हत्या के बाद शव को कई दिनों तक घर में छिपाकर रखा गया और दुर्गंध आने पर पोखरी में फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, रामविधि के लापता होने की सूचना उनके बेटे रामविलास राजभर ने छह नवंबर को थाने में दी थी। इसके बाद परिजन, ग्रामीण और पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने कंपोजिट विद्यालय के पास पोखरी में शव उतराया देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक के बेटे रामविलास का आरोप है कि धनतेरस के दिन उनके पिता गांव के ही दो लोगों के साथ घर से निकले थे। इसके बाद शाम तक वापस नहीं लौटे। बेटे ने आशंका जताई कि पिता की हत्या कर शव को कई दिनों तक छिपाकर रखा गया। बाद में दुर्गंध आने पर पोखरी में फेंक दिया गया। उसने गांव के ही एक व्यक्ति पर इस घटना में संलिप्त होने का आरोप लगाया है।

उधर, किसान का शव मिलने की सूचना पर पत्नी फुलवा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बेटे की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें