फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन बना जी का जंजाल, महिला का हाथ कटा

Thu, 25 Feb 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जंसा थाना क्षेत्र के खेवली निवासी शिक्षक सागर प्रसाद सिंह की पत्नी संगीता सिंह को झोलाछाप डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाना महंगा पड़ गया।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर बीएचयू इमरजेंसी में भर्ती संगीता का बायां हाथ 17 फरवरी की रात में काटना पड़ा। संगीता के घर वालों ने मामले की शिकायत एसएसपी और सीएमओ से की है। एसएसपी के आदेश पर बड़ागांव थानाध्यक्ष मामले की जांच कर रहे हैं।
शिक्षक सागर प्रसाद सिंह की पत्नी संगीता पिछले सप्ताह अत्यधिक रक्तस्त्राव से पीड़ित थीं। घरवाले उन्हें इलाज के लिए हरहुआ ले गए थे। आरोप है कि निजी अस्पताल के झोलाछाप डॉक्टर ने उनके बाएं हाथ में इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन

जिसके बाद हालत सुधरने की बजाय बिगड़ने लगी। आननफानन में उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें सर सुंदरलाल इमरजेंसी में भेज दिया। यहां पर चिकित्सकों ने बताया कि हाथ में जहर फैल गया है।
विज्ञापन

इसके बाद संगीता का बायां हाथ काटकर अलग किया गया। पीड़ित परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ  कार्रवाई के लिए एसएसपी, सीएमओ के साथ ही उपभोक्ता फोरम से मांग की है। थानाध्यक्ष बड़ागांव शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें