महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव की रंजिश में जमकर बवाल हुआ। अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हुई और जमकर ईंट-पत्थर चले।
पथराव में एक छात्र का सिर फट गया जबकि कई घायल हो गए। यहां खड़ी कई बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं। घटना के बाद एक गुट के छात्रों ने सिगरा थाना घेर लिया और पथराव करने वाले की गिरफ्तारी की मांग करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए।
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस मामले में सिगरा थाने में तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एक ही छात्र संगठन से दो छात्र वाल्मीकि उपाध्याय और राहुल दूबे चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।