फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में चौथी की छात्रा के साथ कक्षा नौ के छात्र ने किया दुष्कर्म

Thu, 01 Mar 2018 02:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
चीख सुनकर घास काट रही महिलाएं दौड़ीं तो भाग निकला आरोपी - फोटो : demo
विज्ञापन
वाराणसी के एक गांव में बुधवार को स्कूल जा रही कक्षा चार में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्रा के साथ नौवीं के छात्र द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की चीख सुनकर समीप ही घास काट रही महिलाएं मौके पर भाग कर आईं तो आरोपी किशोर भाग निकला।
विज्ञापन


पीड़िता की चाची की तहरीर के आधार पर कपसेठी थाने में आरोपी के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस का चक्रमण जारी है।

कपसेठी थाना अंतर्गत एक गांव की चौथी में पढ़ने वाली छात्रा बुधवार को 9:30 बजे के लगभग घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। छात्रा के घर से स्कूल के बीच में एक बगीचा पड़ता है। बताया जाता है कि बगीचे में ही गांव निवासी आरोपी किशोर पहले से घात लगाकर बैठा हुआ था।
विज्ञापन


छात्रा बगीचे के समीप पहुंची तो आरोपी उसका मुंह दबाकर उसे खींच ले गया और दुराचार किया। छात्रा की चीख सुनकर आसपास घास काट रही महिलाएं भाग कर मौके पर आईं और आरोपी की घेरेबंदी कीं लेकिन वो सभी को धकेलते हुए वरुणा नदी पार कर बड़ागांव थाना क्षेत्र की ओर भाग निकला।

घास काट रही महिलाएं पीड़िता को उसके घर ले गईं तो परिवारीजनों को वारदात की जानकारी हुई। 
विज्ञापन

rape
इस घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी बड़ागांव शफीक अहमद खान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया गया है।

वाराणसी जिले में वर्ष 2017 में दुराचार के 92 मुकदमे दर्ज किए गए थे। मौजूदा वर्ष में अब तक पुलिस के अनुसार दुराचार के आरोप में 10 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। ज्यादातर मामलों के आरोपी जेल भेजे जा चुक हैं और जो अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें