वाराणसी में अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर होना पांच सिपाहियों को बहुत महंगा पड़ गया है। ड्यूटी से गैरहाजिर सिपाहियों पर एसएसपी नितिन तिवारी ने कड़ी कार्रवाई की है।
सिपाही श्रीकांत राय, छोटे सिंह, धर्मेंद्र कुमार राय, रामविनय तिवारी, रामबलि राम को रविवार को निलंबित कर दिए गए। इन सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।
पुलिस लाइन के ये सिपाही हाजिरी तो रोजाना दिखाते थे लेकिन ड्यूटी पर नहीं जाते थे। एसएसपी द्वारा कराई गई गोपनीय जांच में सिपाहियों की करतूत सामने आई।
एसएसपी को शिकायत मिली थी कि पुलिस लाइन और थानों पर तैनात कुछ सिपाही हाजिरी बनाने के बाद लापता हो जाते हैं।