फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: दुकान में घुसकर टायर एजेंसी के मालिक और सेल्समैन पर बरसाईं गोलियां

Sat, 19 Oct 2019 07:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के चिरैयाकोट कस्बे में कमालुद्दीनपुर पुराना पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की दोपहर बदमाशों ने टायर की दुकान में घुसकर व्यवसायी और उसके सेल्समैन को गोली मार दी। मालिक को जांघ और पैर और सेल्समैन को पीठ और पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर बदमाश असलहे लहराते हुए आजमगढ़ की सीमा में भाग निकले। घायलों को आजमगढ़ स्थित एक ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना की वजह रंगदारी और बीयर की दुकान का विवाद बताया जा रहा है।

रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी अजय सिंह उर्फ राजू पुत्र तप्पन सिंह की कमालुद्दीनपुर में टायर ट्यूब की दुकान है। दुकान पर उसी गांव का विनोद गुप्ता पुत्र चंद्रबली सेल्समैन है। शनिवार की दोपहर पौने दो बजे दोनों दुकान पर बैठे थे। तभी लाल रंग की पल्सर पर सवार तीन युवक दुकान में घुसे और विनोद को गोली मार दी। हमले से घबराया विनोद दुकान के अंदर भागा, तब तक बदमाशों ने दूसरी गोली उसकी पीठ में मार दी।

विज्ञापन

अचानक गोलीबारी से घबराया अजय ने भी अंदर की ओर भागने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने अजय को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और घटना स्थल से 50 मीटर दूर खड़ी लाल रंग की पल्सर से जहानागंज आजमगढ़ की ओर भाग निकले।

उधर गोली चलने की आवाज सुनकर पेट्रोलपंप स्वामी पेशकार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद दोनों घायलों को अपनी कार से आजमगढ़ स्थित एक ट्रामा सेंटर पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी राजकुमार, सीओ मुहम्मदाबाद नंदलाल, एसओ विनोद तिवारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

डाग स्क्वायड टीम ने भी जांच पड़ताल की। जबकि सीओ सिटी ने पुलिस टीम के साथ जहानागंज थाना क्षेत्र में जाकर जांच पड़ताल की। घटना को रंगदारी और बीयर की दुकान के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस बाबत सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। उसकी जांच कराई जा रही है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें