फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं की छात्रा से आठवीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर 

Sat, 21 Apr 2018 02:15 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आजमगढ़ में एक कक्षा आठ के छात्र ने अपने ही स्कूल की कक्षा सात की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा घर पहुंची तो उसे बहुत खून बह रहा था। पहले तो वह घटना को छिपाती रही, लेकिन हालत बिगड़ने पर घरवालों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। छात्रा की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस अभिरक्षा में उसका बीएचयू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा और उसी विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ने वाले गांव के किशोर में दोस्ती थी। दोनों फोन पर भी बातचीत करते थे।
विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम को किशोर ने फोन कर छात्रा को एकांत में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा को बहुत खून बह रहा था। वह घर पहुंची तो उसके कपड़ों में खून देखने के बाद घरवालों ने कारण पूछा, पहले वह टालमटोल करती रही।

बाद में हालत बिगड़ने पर घर वालों को सारी बात बताई। परिवारवालों ने घटना के संबंध में थाने पर सूचना देने बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता का बीएचयू में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत में सुधार है। छात्रा के पिता बाहर रहते हैं। मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें