जौनपुर जिले के जफराबाद नगर पंचायत क्षेत्र में एक शराबी युवक ने अपनी मां और बहनों का पीटकर घायल कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने युवक को घायल कर दिया।
जफराबाद नगर पंचायत के मोहल्ला नासही में रहने वाला युवक राजकुमार गौतम अपनी मां से हर दिन पैसे की मांग करता था। उसके बाद वो पैसे लेकर शराब पी जाता था। शुक्रवार शाम को उसने पैसे मांग तो मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें : आज से आरंभ हुआ पितरों का पक्ष, 14 को प्रतिपदा और 15 को द्वितीय का श्राद्ध
वह गुस्से में उस समय तो घर से चला गया। शाम को वह अपने कुछ शराबी दोस्तों के साथ शराब पीकर देर घर लौटा। शराबी दोस्त मौके से चले गए। रात करीब एक बजे मां माला देवी और दो बहनों को मारने पीटने लगा। मां और बहनों ने बहुत बचाव किया लेकिन शराब के नशे में धुत युवक ने पीट कर घायल कर दिया।