एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से पकड़ा गया युवक नशे में धुत है और आधी-अधूरी जानकारी दे रहा है। अन्य आरोपियों को भी चिह्नित कर लिया गया है और उनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
ये भी पढ़ें : आजमगढ़ : ताबड़तोड़ चाकू घोंप कर युवक की हत्या, आरोपी को गिरफ्तार कर वजह जान रही पुलिस
मुहल्ले के लोग स्तब्ध :
अकारण ही सनसनीखेज तरीके से की गई व्यवसायी अरविंद की हत्या से मुहल्ले के लोग भी खासे स्तब्ध दिखे। सभी का कहना था कि झगड़ा शांत कराने की बात पर दुकान से बुला कर हत्या कर दी जाएगी, यह बात सपने में भी नहीं सोची जा सकती है। सभी ने मांग की कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर पुलिस उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करे।
उधर, स्थानीय लोगों का आक्रोश देखते हुए मौके पर कैंट के अलावा सारनाथ, शिवपुर, सिगरा, लक्सा और जैतपुरा थाने की पुलिस के साथ पीएसी पहुंचे। सीओ कैंट, सीओ सदर और एसपी सिटी के साथ एसएसपी आनंद कुलकर्णी स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने में जुटे हुए थे।
ये भी पढ़ें : वाराणसी : पिटाई का आरोप लगाकर कैदियों का हंगामा, खाना खाने से किया मना
पार्टी मना कर आ रहे थे आरोपी :
मौके से पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और पांच-छह अन्य दोस्त एक दोस्त की चौबेपुर में रहने वाली बहन के घर गए थे। वहीं पार्टी में सभी ने छक कर शराब पी और घर के लिए ऑटो से निकले। वापसी में दो दोस्तों से कहासुनी हुई तो वह पांडेयपुर में बाइक लेकर अलग हो गए। इसके बाद ठेला दुकानदार से कैसे विवाद हुआ, यह याद नहीं आ रहा है। चर्चा रही कि जो आरोपी पुलिस की हिरासत में है उसका बड़ा भाई सिपाही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी।
ये भी पढ़ें : 'मां तुझे प्रणाम' अभियान के तहत शहरवासियों ने गाया राष्ट्रगान, 52 सेकेंड के लिए थम गया शहर
हाल के दिनों में बदमाशों के निशाने पर व्यापारी :
22 जुलाई - पहडि़या में पाइप कारोबारी धर्मेंद्र गुप्ता की हत्या कर पांच लाख की लूट
23 जुलाई - लोहता क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन से डेढ़ लाख की लूट
28 जुलाई - बेनियाबाग पिकेट के समीप झारखंड के व्यापारी से एक लाख 30 हजार की उचक्कागीरी
सात अगस्त - चौबेपुर के अंबा गांव में बैंक कर्मी को गोली मार कर एक लाख 70 हजार की लूट