फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढेलवरिया में पान दूकानदार की हत्या

Thu, 19 Jan 2017 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
जैतपुरा थाना क्षेत्र के ढेलवरिया निवासी पान दूकानदार राजेश सेठ उर्फ कल्लू (24) का गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार को कल्लू का शव ढेलवरिया क्षेत्र में वरुणा किनारे मीरा घाट पर एक गड्ढे में दिखाई दिया तो वरुणा कॉरिडोर के काम में लगे मजदूरों ने शोर मचाया। सूचना पाकर पहुंची जैतपुरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। कल्लू के भाई विजय की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जैतपुरा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन

ढेलवरिया निवासी कन्हैयालाल सेठ के पांच बेटों में सबसे छोटा कल्लू पहले आर्केस्ट्रा में काम करता था। हाल में ही उसने पहड़िया क्षेत्र में पान की दूकान खोली थी। मंगलवार को वह दूकान के लिए घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इसी बीच बुधवार की दोपहर ढेलवरिया क्षेत्र में हल्ला हुआ कि वरुणा किनारे मीरा घाट पर एक गड्ढे में खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा हुआ है।     कल्लू के घर वाले भी मौके पर पहुंचे तो उनके पैरोें तले जमीन खिसक गई। कल्लू की गर्दन को धारदार हथियार से रेता गया था और उसकी ठुड्डी पर गहरी चोट थी। कल्लू के शव के समीप ही चाइनीज मंझा भी पड़ा हुआ था। घरवालों ने आरोप लगाया कि कल्लू की गला रेत कर हत्या की गई है। जैतपुरा इंस्पेक्टर ने बताया कि शुरुआती छानबीन में आशनाई की बात सामने आ रही है। इससे जुड़े विवाद सहित अन्य बिंदुओें के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें